Sunday 11 August 2013

नागपंचमी की विशेषताएँ



मित्रों हिन्दू पौराणिक कथाओं में लिखा है कि आज नाग पंचमी के दिन भगवान कृष्ण (Lord Krishna) ने कालिया नाग पर विजय प्राप्त किया था और बुराइयों का अंत किया था। इसलिए हम लोग इस त्योहार को बुराइयों के अंत के रूप में मनाते हैं।

दक्षिण भारत में इस दिन महिलाएं प्रातः उठ कर स्नान के बाद साँप (snake) के रहने वाले स्थान पर जा कर अपने घर कि सुख शांति के लिए प्रार्थना करती हैं। वहाँ वे साँप को दूध अर्पण करती हैं और बचे हुए दूध को अपने घर ले जाकर प्रसाद के रूप में बांटती हैं। दो मिठाइयाँ (sweets) दक्षिण भारत में इस दिन बनाई जाती है। एक कड़ुबू (kadubu) जो कन्नड लोग बनाते हैं और नुचूँउंडे (kanduntalu in telugu) तेलगु लोग बनाते हैं। इसके बाद इसे भगवान कृष्ण को अर्पण करके सभी में प्रसाद के रूप में बाँटते हैं।

बौद्ध एवं जैन धर्म में भी साँप को बहुत ही पवित्र माना जाता है। क्योंकी माना जाता है कि कोबरा साँप (cobra snake) ने भगवान बुद्ध कि जान बचाई थी और दूसरे साँप ने जैन मुनि पार्श्वनाथ कि रक्षा की थी।

लेकिन मित्रों आज इस पावन पर्व पर मुझे जरा भी खुशी का एहसास नहीं हो रहा है। क्योंकी पिछले वर्ष हमारी एनमार्ट कंपनी को षड्यंत्र (conspiracy) के तहत कानूनी पचड़ों (legal issues) में फसाया गया। जिसके परिणाम स्वरूप आज बीस लाख एनमार्ट सदस्यों को कष्ट (problem) झेलना पड़ रहा है। यह कष्ट हम सभी उन्ही लोगों के वजह से झेल रहे हैं जिन्हें हमारे सी एम डी साहब ने कुछ वर्ष से साँप की तरह दूध पिला कर पाला था। और आज इनही साँपों ने अपने निजि स्वार्थ के लिए कंपनी के खिलाफ एफ. आई. आर. करके काट लिया।

कुछ साँप इस विपत्ति के समय में बिल में जाकर छुप गए और अब जब कुछ अच्छा समय आने का एहसास हो रहा है तो अपना फन फैला रहे हैं। इन साँपों से भी सावधान एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। ये उन साँपों से ज्यादा खतरनाक हैं जो सामने से वार नहीं करते और हमारे बीच में ही रह कर हमे नुकसान पहुंचाते हैं।

मित्रों धैर्य एवं संयम से काम लें। हमारे सी. एम. डी. साहब ने नेवलों (mongoose) का भी इंतज़ाम कर लिया है। बहुत जल्द ही हमें इन साँपों से छुटकारा प्राप्त हो जाएगा। मित्रों इस समय हम सभी को कंपनी को विशेष सहयोग एवं धैर्य से साथ देने की आवश्यकता है क्योंकी एनमार्ट के शुरू होने से हम सभी को जीवन पर्यंत आर्थिक आज़ादी प्राप्त होगी।
Click link to watch fight between Nmart Mongoose and Nmart snake.

No comments:

Post a Comment